छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट (https://revenue.cg.nic.in/BhuiyanSite.aspx) से ली गई महत्वपूर्ण लिंक
भूमि संबंधित जानकारी देखने की प्रक्रिया
भूमि सम्बंधित जानकारी देखने के लिए वेबसाइट में अलग अलग तरह के विकल्प उपलब्ध है
खसरा विवरण
खसरा विवरण देखने के लिए निम्न बताएं गए कदमो का पालन करें
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
- अब वेबसाइट ओपन होने के बाद मुख्य पेज के हैडर में दिखाई दे रहें भूमि सम्बंधित जानकारी के अंतर्गत “खसरा विवरण” का चयन करें।

- अब एक नई पेज ओपन हो जाएगा यहां “ग्राम का चयन और खसरा आई डी द्वारा” इस तरह से दो विकल्प दिखाई देगा, इनमे से किसी एक का चयन करें।
- अब यदि ग्राम का चयन किए है तो जिला, तहसील, ग्राम का चयन करें।
- अब “खसरा वार या नाम वार” इनमे से किसी एक का चयन करें।

- अब यदि खसरा वार चयन किए है तो खसरा नंबर दर्ज करें, या नाम वार चयन किए है तो नाम दर्ज कर विवरण देखें बटन का चयन करें।
इस तरह से खसरा विवरण देख सकते है।
B1/PII प्राप्त करें
चलिए विस्तार से जानते है की B1/PII प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में
- सबसे पहले भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
- अब वेबसाइट ओपन होने के बाद भूमि सम्बंधित जानकारी के अंतर्गत “B1/PII प्राप्त करें” का चयन करें।

- अब एक नई पेज ओपन हो जायेगा यहां दिए गए विकल्पों में से ग्राम का चयन या खसरा आई डी इनमे से किसी एक का चयन करें।
- अब भूमि का प्रकार का चयन करें जैसे की कृषि भूमि, परिवर्तिन संधारण खसरा, नजूल संधारण खसरा, अब इसके बाद जिला, तहसील और ग्राम का चयन करें।

- अब इसके बाद नामवार खोजें या खसरा नंबर से खोजें, इनमे से किसी एक का चयन करें।
- जैसे की खसरा नंबर से खोजने के लिए खसरावार का चयन करें, फिर खसरा नंबर दर्ज कर देखें बटन का चयन करें।
इस तरह से B1/PII प्राप्त कर सकते है।
शासकीय खसरों की जानकारी
यदि आप शासकीय खसरा नंबर की विस्तृत जानकारी देखना चाहते है तो निचे बताएं गएँ स्टेप का फॉलो करें
- सबसे पहले भूअभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट https://bhuiyan.cg.nic.in/ ओपन करें।
- अब वेबसाइट ओपन होने के बाद हैडर में दिखाई दे रहें “भूमि सम्बंधित जानकारी” के अंतर्गत “शासकिय खसरो की जानकारी” का चयन करें।

- अब एक नई पेज ओपन हो जाएगा यहां जिला का चयन करें फिर तहसील चुने फिर इसके बाद ग्राम चुने।

- अब यहां खसरा नंबर की पूरी सूचि दिखाई देगी, अब इन खसरा नंबर में क्लिक कर खसरा नंबर की पूरी विस्तृत जानकारी देख सकते है।
इस तरह से शासकीय भूमि का खसरा नंबर देख सकते है।
नामांतरण की वर्तमान स्थिति
नामांतरण की वर्तमान स्थिति देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
- अब वेबसाइट ओपन होने के बाद हैडर में दिखाई दे रहें “भूमि सम्बंधित जानकारी” के अंतर्गत “नामांतरण की वर्तमान स्थिति” का चयन करें।

- अब एक नई पृष्ट ओपन हो जाएगा यहां विवरण देखने के लिए विवरण का प्रकार इनमे से किसी एक को चुने पंजीयन क्रमांक, आवेदन क्रमांक, वर्तमान भूमिस्वामी, प्रस्तावित भूमिस्वामी, खसरा नंबर आदि।

- यदि आपने खसरा नंबर का चयन किए है तो जिला, तहसील और ग्राम का चयन करें।
- फिर खसरा नंबर दर्ज कर खोजें बटन दबाएं।
इस तरह से नामांतरण की वर्तमान स्थिति देख सकते है।
नामांतरण पंजी की नकल
नामांतरण पंजी की नकल देखने के लिए बताएं गए निम्न स्टेप का फॉलो करें।
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
- अब वेबसाइट ओपन होने के बाद “भूमि सम्बंधित जानकारी” के अंतर्गत “नामांतरण पंजी की नकल” का चयन करें।

- अब इसके बाद एक नई पेज ओपन हो जाएगा यहां जिला, तहसील, ग्राम, वर्ष का चयन कर पंजीयन क्रमांक दर्ज कर खोजें बटन का चयन करें।
ऐसा कर नामांतरण पंजी की नकल देख सकते है।
आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप भू अभिलेख पोर्टल के माध्यम से किसी भी सेवा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है जैसे की नामांतरण हेतु आवेदन, राजस्व न्यायालय हेतु आवेदन, डिजिटल हस्ताक्षरित B-I/P-II आवेदन, साहूकारी लाइसेंस आदि तो निचे बताएं गएँ स्टेप का फॉलो कर आवेदन कर सकते है
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://bhuiyan.cg.nic.in/ ओपन करें।
- अब वेबसाइट ओपन होने के बाद हैडर बार में दिखाई दे रहें “आवेदन” के अंतर्गत दिखाई दे रहें बहुत से आवेदनों में अपने जरूरत के हिसाब से किसी एक आवेदन का चयन करें।
- जैसे की यहां हम “डिजिटल हस्ताक्षरित B-I/P-II आवेदन” आवेदन के लिए चयन करते है।

- इसका चयन करने के बाद एक नई पेज ओपन हो जाएगा, आप चाहे तो बी 1 खसरा देखने हेतु निर्देश भी देख सकते है।
- अब यहां ग्राम के माध्यम से देखने या ग्राम क्रमांक के माध्यम से देखने के लिए चयन करें।
- जैसे की यहाँ हम ग्राम का चयन करते है, जिला तहसील और ग्राम का क्रम से चयन करते है, इसके बाद खसरावार या नामवार इनमे से किसी एक का चयन कर खसरा नंबर दर्ज कर खोजें बटन का चयन करें।

- अब बी 1 खसरा या खतौनी रिपोर्ट देखने के लिए अपना नाम, अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आई डी दर्ज कर रिपोर्ट बटन का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
इस तरह से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
प्रतिवेदन देखने की प्रक्रिया
चलिए विस्तार से जानते है की प्रतिवेदन देखने की प्रक्रिया क्या है
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
- अब वेबसाइट ओपन होने के बाद “प्रतिवेदन देखें” का चयन करें।
- इसके अंतर्गत इस तरह से बहुत से विकल्प दिखाई देगा जैसे की फसलवार क्षेत्रछंटन रिपोर्ट, भूस्वामीवार फसल क्षेत्रछंटन रिपोर्ट, पंजीयन खसरों का ब्यौरा, नागरिक आवेदन डैशबोर्ड आदि।
- अब इनमे से किसी एक का चयन कर प्रतिवेदन रिपोर्ट देख सकते है।

- चलिए यहां से हम पंजीयन खसरों का ब्यौरा देखते है इसका चयन करने के बाद एक नई पेज ओपन हो जाएगा यहां जिला, तहसील और ग्राम का चयन करें दिनांक से लेकर दिनांक का चयन देखें बटन का चयन करें।

अब आपके स्क्रीन के सामने चयन किए गएँ दिनांक का अभिलेख दुरुस्ती विवरण सूची दिखाई देगा।
📞 संपर्क विवरण:-
| विभाग 🏢 | कार्यालय, आयुक्त, भू-अभिलेख |
| पता 📍 | ब्लॉक-2, प्रथम तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़, 492002 |
| फैक्स नंबर 📠 | 0771-2237480, 2234579 |
| ईमेल आईडी ✉️ | [email protected] |
| आधिकारिक वेबसाइट 🌐 | संपर्क विवरण देखें |